जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो करें ये 4 एक्सरसाइज, जल्द पाएंगे आराम

जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो करें ये 4 एक्सरसाइज, जल्द पाएंगे आराम

सेहतराग टीम

आज के समय में लोगों के जोड़ों में दर्द अधिकतर रहता है। काफी लोगों की समस्या इससे जुड़ी होती है। इसलिए लोग इससे छुटकारा पाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। उन्हीं तरीकों में एक तरीका है कसतर और योगा। ये ना तो साइड इफेक्ट करता है ना ही इसे करने पर किसी को कोई तकलीफ होती है। इसलिए जोड़ो के दर्द को ठीक करने के लिए सबसे असरदार तरीका होता है योगा और कसरत। आज हम आपको बताएंगे कि घुटनो और जोड़ों के दर्द को किस कसरत से ठीक किया जा सकता है।  

पढ़ें- होम्योपैथी में है थायरॉइड का बेहतर इलाज

जोड़ों के दर्द से हैं परेशान तो करें ये 4 एक्सरसाइज (Best four Exercise for Joints Pain Relief in Hindi):

हैमस्ट्रिंग स्ट्रैच

यह स्ट्रैच जांघों के पीछे की मसल्स पर फोकस करता है और घुटनों को राहत देने का काम करता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को फैला लें। अब एक पैर को ऊपर की ओर उठाकर दोनों हाथों को फैला लें। अब एक पैर को ऊपर की ओर उठाकर दोनों हाथों से उसे पकड़ें और छाती की ओर खींचने की कोशिश करें। आपको ध्यान रखना होगा कि आपके पैर बिल्कुल सीधे होने चाहिए, छाती के पास पैर लाने के बाद उसे कुछ देर के लिए वहीं रखें और फिर पैर को धीरे-धीरे नीचे लाएं, ऐसा ही आप दूसरे पैर के साथ करें।

क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेच

यह स्ट्रैच जांघों के सामने की मसल्स को टारगेट करता है। इसको रेग्युलर्ली करने से पैरों का दर्द तो दूर होगा ही साथ ही लचीलेपन में भी सुधार आएगा। इसको करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं और फिर अपने एक पैर को पीछे की ओर से ऊपर उठाते हुए अपने पंजों को हाथ से पकड़ें। इसके बाद हाथ से पैर को और ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें। आप दोनों पैरों के साथ ऐसा करें और करीब 10 मिनट तक रोज इसकी प्रैक्टिस करें।

हाफ स्क्वाट्स

यह एक्सरसाइज घुटनों पर दबाव डाले बिना क्वाड्रिसेप्स, ग्लूटस और हैमस्ट्रिंग को मजबूत करने का एक अच्छा ऑप्शन है। इसे करने के लिए पैरों को कंधे की चौड़ाई के साथ एक अलग स्क्वाट पोजीशन में लाएं। अपने हाथों को कूल्हों पर रखें या बैलेंस के लिए सामने रखें। अब सीधे आगे देखते हुए धीरे-धीरे लगभग 10 इंच नीचे स्क्वाट करने की कोशिश करें। इस पोजिशन में कुछ सेकेंड के लिए रूकें और फिर अपनी एड़ी के बल धक्का देकर खड़े हो जाएं।

हील एंड काफ स्ट्रेच

यह स्ट्रैच आपके निचले पैर की मसल्स को टारगेट करता है, खासकर पैर के पिछले हिस्से की मसल्स को। इसको करने के लिए आप दीवार के सामने सीधे खड़े हो जाएं, इसके बाद अपने हाथों को दीवार पर रखें और एक फुट पीछे जाएं। अब एक पैर को दीवार के पास ले जाएं और दोनों हाथों से दीवार पर धक्का लगाते हुए नीचे की ओर झुकने की कोशिश करें। इस पोजिशन में आ जाएं, यही प्रोसेस दूसरे पैर के साथ भी करें। अगर आप इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करें तो आपको कुछ ही दिन में फायदा नजर आएगा।

 

इसे भी पढ़ें-

थायरॉयड से छुट्टी पाने का बेस्ट उपाय है यह आसन, जानें करने का तरीका

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।